Move to Jagran APP

यमुनापार के लिए 50 सवारी पहुंचा रहे नौका वाले, प्रशासन ने आंखें मूंदी

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए नेशनल हाइवे और दूसरे राज्यों के एंट्री प्वाइंट पर सरकार ने पुलिस के पहरे बैठा रखे हैं। ऐसे में एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने वाले लोगों पर बैन लग गया है। ऐसे में अब प्रवासियों ने हरियाणा से उत्तर प्रदेश जाने के लिए यमुना के रास्ते से आवागमन शुरू कर दिया है। यमुना में मुंडीगढ़ी के पास लगी नाव अवैध तरीके से लोगों को हरियाणा से उत्तर प्रदेश पहुंचाने का काम कर रही है। कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है क्योंकि इन लोगों की किसी भी तरह की स्कैनिग नहीं की जाती। ये नाव में बैठते हैं और दूसरे किनारे पर जा उतरते हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Mar 2020 12:46 AM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2020 06:18 AM (IST)
यमुनापार के लिए 50 सवारी पहुंचा रहे नौका वाले, प्रशासन ने आंखें मूंदी
यमुनापार के लिए 50 सवारी पहुंचा रहे नौका वाले, प्रशासन ने आंखें मूंदी

-यमुना के रास्ते से हो रहा है आवागमन, यमुना में अवैध तरीके से किया जा रहा है ट्रांसपोर्टेशन, प्रशासन को नहीं है कोई खबर सुशील कौशिक, घरौंडा : कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए नेशनल हाइवे और दूसरे राज्यों के एंट्री प्वाइंट पर सरकार ने पुलिस के पहरे बैठा रखे हैं। ऐसे में एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने वाले लोगों पर बैन लग गया है। ऐसे में अब प्रवासियों ने हरियाणा से उत्तर प्रदेश जाने के लिए यमुना के रास्ते से आवागमन शुरू कर दिया है। यमुना में मुंडीगढ़ी के पास लगी नाव अवैध तरीके से लोगों को हरियाणा से उत्तर प्रदेश पहुंचाने का काम कर रही है। कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है, क्योंकि इन लोगों की किसी भी तरह की स्कैनिग नहीं की जाती। ये नाव में बैठते हैं और दूसरे किनारे पर जा उतरते हैं। ---बॉक्स----

loksabha election banner

गांव चौतरा के बीच यमुना नदी के रास्ते आवागमन 14 अप्रैल तक

लॉकडाउन के आदेश जारी किए हुए हैं। इस दौरान किसी भी व्यक्ति को घरों से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। बाहर निकलने वालों से पुलिस सख्ती से निपट रही है। सड़कों पर पुलिस नाके लगाकर पूछताछ की जा रही और स्वास्थ्य विभाग की टीमे बाहर से आने वाले लोगों की जांच भी करती हैं। प्रशासन की सख्ती व जांच से बचने के लिए हरियाणा के गांव मुंडीगढ़ी व उत्तर प्रदेश के गांव चौतरा के बीच यमुना नदी के रास्ते आवागमन किया जा रहा है। मुंडीगढ़ी गांव के कुछ लोग ने बीते कई रोज से दोनों प्रदेशों के बीच जलमार्ग शुरू कर रखा है। नाव के जरिये महिलाओं, बच्चों, पुरुषों के साथ-साथ मोटर साइकिलें भी नदी के पार पहुंचाई जा रही हैं। यमुना में चल रहे इस ट्रांसपोर्ट की प्रशासन के पास कोई जानकारी नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवागमन कर रहे है। यमुना में अवैध तरीके से लोगों को पार लगाने के लिए नाव चालक प्रत्येक व्यक्ति से पचास रुपए का किराया वसूल करते हैं। ----बॉक्स----

अधिकारियों की नाकामी के कारण संक्रमण को बढ़ावा

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू किये गए लॉकडाउन में यमुना नदी के जलमार्ग से संक्रमण की आशंका बढ़ गई है। नाव में बैठकर इधर से उधर आवाजाही कर रहे लोग कौन हैं, वे कहां से आये इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। प्रशासनिक अधिकारियों की नाकामी के कारण जिले में कहीं न कहीं भीड़ जमा हो रही है। इस संबंध में विधायक हरविद्र कल्याण ने कहा कि नाव के जरिये हो रहे आवागमन पर संज्ञान लिया जाएगा। उन्होंने थाना प्रभारी मनोज कुमार को निर्देश दिए कि वे तुंरत नदी में चलाई जा रही नावों पर एक्शन ले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.