कविताओं से अटल जी को दी श्रद्धांजलि
संवाद सहयोगी, इंद्री पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए स्थानीय
संवाद सहयोगी, इंद्री
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए स्थानीय एक पैलेस में काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कविता के माध्यम से राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर जिलाभर से आए कवियों ने भी अटल द्वारा रचित कविताओं का काव्यपाठ किया। यह कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित किया था। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मंत्री कांबोज ने कहा कि अटल कुशल राजनेता के साथ साथ अच्छे कवि भी थे, उनकी ओर से रचित कविताएं आज भी हमें प्रेरणा देती है। ये कविताएं आज भी उनकी मौजूदगी का आभास कराती है। वह जनता के दुख-दर्द को कविताओं के माध्यम से जनता के सामने रखते थे। कार्यक्रम में मंत्री कांबोज ने सभी कवियों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि कविताओं के माध्यम से अटल को यह सच्ची श्रद्धांजलि है। इस मौके पर रणबीर गोयत, अमनदीप ¨सह विर्क, कमलजीत मंढाण, रघबीर बतान, सुनील खेड़ा व कर्म¨सह सैनी मौजूद रहे।