खतरा अभी टला नहीं, पश्चिमी यमुना नहर का किनारा कई जगह से डैमेज
अभी खतरा टला नहीं है। पश्चिमी यमुना नहर के किनारे कई जगह से डैमेज हो चुके हैं। शेखपुरा जैसी घटना दोबारा से हो सकती है। फिलहाल नहर में पानी नहीं है।
संवाद सहयोगी, इंद्री : अभी खतरा टला नहीं है। पश्चिमी यमुना नहर के किनारे कई जगह से डैमेज हो चुके हैं। शेखपुरा जैसी घटना दोबारा से हो सकती है। फिलहाल नहर में पानी नहीं है। तटबंध ठीक होने के बाद यदि पानी छोड़ा गया तो नहर फिर से टूट सकती है। इस नहर के साथ रंबा, खेड़ी मान¨सह, गोरगढ़, जनेसरो डिपो, फूसगढ, सांतड़ी, बुढेड़ी, जैनपुर, कैहरबा, छापर, जैनपुर साधान, टपरियों, छपरियों, हिनौरी, शेखपुरा, कलरा जागीर, धनौरा जागीर गांव लगते हैं। जैनपुर साधान गांव के समीप नहर की स्थिति ज्यादा ठीक नहीं है। कुछ जगह पर विभाग ने मिट्टी के कट्टे लगा रखे हैं लेकिन किनारों की मिट्टी टूटकर नहर में गिर रही है। जैनपुर साधान में नहर के पुल से कुछ दूरी पर तटबंध में फिलहाल छोटी दरार आना शुरू हुई है। यदि पानी छोड़ा गया तो यहां से भी नहर टूट सकती है। एक्सईएन मनीष शर्मा ने दावा किया कि पश्चिमी यमुना नहर की स्थिति सामान्य है।