Move to Jagran APP

निगम आयुक्त के आश्वासन के बाद धरना समाप्त

नगर निगम आयुक्त द्वारा सफाई कर्मचारियों को पे-रोल पर रखे जाने का आश्वासन मिलने के बाद नगरपालिका कर्मचारी संघ ने नगर निगम में चल रहे धरने को समाप्त कर दिया है। यह मैराथन धरना 63 दिन से चल रहा था। निगम आयुक्त ने आश्वासन दिया है कि कर्मचारियों को पे-रोल पर रखने का प्रोसेस चल रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Feb 2020 08:30 AM (IST)Updated: Fri, 07 Feb 2020 08:30 AM (IST)
निगम आयुक्त के आश्वासन के बाद धरना समाप्त
निगम आयुक्त के आश्वासन के बाद धरना समाप्त

जागरण संवाददाता, करनाल:

loksabha election banner

नगर निगम आयुक्त द्वारा सफाई कर्मचारियों को पे-रोल पर रखे जाने का आश्वासन मिलने के बाद नगरपालिका कर्मचारी संघ ने नगर निगम में चल रहे धरने को समाप्त कर दिया है। यह मैराथन धरना 63 दिन से चल रहा था। निगम आयुक्त ने आश्वासन दिया है कि कर्मचारियों को पे-रोल पर रखने का प्रोसेस चल रहा है। धरना स्थल पर अशोक परोचा व वीरभान बिड़लान ने कहा कि प्रशासन जल्द से जल्द सभी मांगों को पूरा करे। सरकार और संघ के बीच हुए समझौते को लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संघ की राज्य कमेटी भविष्य में जो भी निर्णय लेगी, उसमें करनाल नगरपालिका कर्मचारी संघ भूमिका अदा करेगा। सर्व कर्मचारी संघ से पहुंचे सुशील गुर्जर ने कर्मचारियों का हर कदम पर साथ देने का वादा किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.