मांगों के लिए निगमकर्मियों की नारेबाजी
निगम प्रशासन व सरकार के खिलाफ सफाई कर्मचारियों की भूख हड़ताल जारी जागरण संवाददाता, क
निगम प्रशासन व सरकार के खिलाफ सफाई कर्मचारियों की भूख हड़ताल जारी जागरण संवाददाता, करनाल
नगरपालिका कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को भी भूख हड़ताल की। कर्मचारियों ने कहा कि हड़ताल 5 अक्तूबर तक जारी रहेगी। यदि फिर भी सरकार ने बातचीत से उनकी मांगों का समाधान नहीं निकाला तो हड़ताल अनिश्चिकालीन भी हो सकती है। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। भूख हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने निगम प्रशासन व सरकार की वादाखिलाफ के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सफाई कर्मियों ने कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ रोष प्रकट किया। हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान वीरभान बिड़लान और संचालन इकाई सचिव इंद्रजीत चनालिया ने किया। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला उपप्रधान ओमप्रकाश माटा, महिला ¨वग प्रधान उर्मिला देवी, बेबी, शिमला, सुनीता, राखी, शारदा देवी, राम ¨सह ढिल्लो, रमेश दादूपुर, महेंद्र, संजय बलड़ी, संजय, सुरेश आदिवाल, रोहताश व नरेश मौजूद रहे।