गांव गढ़पुर से गढ़ी बीरबल को जाने वाली सड़क खस्ताहाल
संवाद सूत्र गढ़ी बीरबल गांव गढ़पुर से गढ़ी बीरबल की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। सड़क पर दो-दो फुट के गड्ढे बन गए हैं और राहगीर हादसों का शिकार हो रहे हैं।
फोटो 31
संवाद सूत्र, गढ़ी बीरबल: गांव गढ़पुर से गढ़ी बीरबल की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। सड़क पर दो-दो फुट के गड्ढे बन गए हैं और राहगीर हादसों का शिकार हो रहे हैं। सड़क से आस-पास खेती करने वाले किसानों को सड़क से निकलना मुश्किल हो रहा है। रमेश, वीरभान, शहजाद, रणबीर, गुरनाम, फुरकान, नूर मोहमद का कहना है कि वे लोग अक्सर अपनी फसल को भी इसी सड़क से लाते हैं। सड़क टूटी होने के कारण उन्हें भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत गांव गढपुर के ग्रामीणों को उठानी पड़ती है। ग्रामीणों के अनुसार कई बार किसी बीमार व्यक्ति या गर्भवती महिला को इलाज के लिए गांव से बाहर ले जाना होता है। यमुना घाट होने के कारण यमुना पार कर उत्तर प्रदेश को जाने वाले लोग भी इसी सड़क से आते-जाते हैं। इसलिए यह एक व्यस्त मार्ग है। लोगों की मांग है कि टूटी हुई सड़क की तरफ प्रशासन ध्यान दें और जल्द से जल्द इसे ठीक करवाए।