Move to Jagran APP

नगरपालिका की अनदेखी का शिकार हुई ओवरब्रिज की दीवारों पर बनी पेंटिग

संवाद सहयोगी घरौंडा ओवरब्रिज की दीवारों पर बनी पेंटिग नगरपालिका प्रशासन की अनदेखी का

By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 07:31 AM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 07:31 AM (IST)
नगरपालिका की अनदेखी का शिकार हुई ओवरब्रिज की दीवारों पर बनी पेंटिग
नगरपालिका की अनदेखी का शिकार हुई ओवरब्रिज की दीवारों पर बनी पेंटिग

संवाद सहयोगी, घरौंडा : ओवरब्रिज की दीवारों पर बनी पेंटिग नगरपालिका प्रशासन की अनदेखी का शिकार हो चुकी है। ओवरब्रिज की दीवारों पर उगी कांग्रेस घास ने वाल पेंटिग को ढक दिया है। जिससे दीवारों पर लिखे जागरूकता संदेश और महापुरुषों की चित्रकारियां अपना स्वरूप खोती जा रही हैं। नगरपालिका अधिकारियों की माने तो ओवरब्रिज की दीवारों की साफ-सफाई का कार्य नगरपालिका का नहीं, बल्कि हाईवे अथॉरिटी का है।

loksabha election banner

शहर के सुंदरीकरण को बढ़ावा देने के लिए नगरपालिका ने शहर में जगह-जगह वाल पेंटिग करवाई है। नगरपालिका द्वारा जीटी रोड पर ओवरब्रिज की दीवारों पर लाखों खर्च कर बनाई गई पेंटिग लोगों को न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या, स्वच्छता के प्रति जागरूक करती है, बल्कि हमारे देश के वीरों और महापुरुषों के योगदान का भी बखान करती है। शहरवासी प्रमोद कुमार, संदीप, प्रदीप, सुमित, गगन का कहना है कि ओवरब्रिज की दीवारों में लगे ब्लॉक से कांग्रेस घास बाहर निकल आई है। नगरपालिका हाइवे के ओवरब्रिज पर पेंटिग करने में लाखों रुपये खर्च करती है बावजूद सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए जाते हैं।

नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि नगरपालिका ने सुंदरीकरण के लिए ओवरब्रिज की दीवारों पर पेंटिग करवाई है। ओवरब्रिज की दीवारों और पेड़-पौधों की कटाई छटाई का काम हाइवे अथॉरिटी का है। वॉल पेंटिग पर यदि घास उगी हुई है तो यह हाइवे अथॉरिटी के संज्ञान में लाया जाएगा, ताकि वाल पेंटिग की सफाई हो सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.