Move to Jagran APP

3.2 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

जागरण संवाददाता, करनाल ठंड फिर से चरम पर है। न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 3.2 डिग्री सेल्सि

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Jan 2018 03:01 AM (IST)Updated: Wed, 17 Jan 2018 03:01 AM (IST)
3.2 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
3.2 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

जागरण संवाददाता, करनाल

loksabha election banner

ठंड फिर से चरम पर है। न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 3.2 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। सुबह के समय ठंड से जनजीवन बेहाल हो गया। अच्छी बात यह है कि तापमान गिरावट के साथ मौसम साफ है, दिन के समय धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। यह राहत महज पांच घंटे ही मिली, शाम ढलते ही ठंड ने फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। अधिकतम तापमान भी गिरावट के साथ 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय नमी की मात्रा 100 फीसदी दर्ज की गई जो शाम को घटकर 65 फीसदी रह गई। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान में ओर गिरावट आ सकती है। पाला जमने के फिर आसार बन गए हैं। 2.6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा से सर्दी में ओर अधिक इजाफा हो गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.