किसान की जीवन रेखा है एसवाइएल : अभय चौटाला
यहां नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कहा कि एसवाइएल नहर किसान की जीवन रेखा है और इनेलो किसान, व्यापारी कमेरों की पार्टी है। एक दिसंबर को एसवाइएल नहर के पानी को लेकर जन अधिकार यात्रा की शुरुआत की थी। इसके पीछे एक ही मकसद था कि क्या इस आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा। इसलिए हम आपके बीच में आए।
संवाद सहयोगी, नीलोखेड़ी : यहां नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कहा कि एसवाइएल नहर किसान की जीवन रेखा है और इनेलो किसान, व्यापारी कमेरों की पार्टी है। एक दिसंबर को एसवाइएल नहर के पानी को लेकर जन अधिकार यात्रा की शुरुआत की थी। इसके पीछे एक ही मकसद था कि क्या इस आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा। इसलिए हम आपके बीच में आए।
अभय चौटाला ने कहा कि साढ़े चार साल पहले भाजपा ने केंद्र और राज्य में झूठे वादे करके सत्ता हथिया ली, लेकिन एक भी पूरा नहीं किया। आज देश की जनता सोच में है कि किस पार्टी को वोट दिया जाए। इनेलो ने बसपा के साथ गठबंधन किया है। केंद्र में मायावती को पीएम के पद पर और राज्य में ओमप्रकाश चौटाला को सीएम बनाया जाएगा।
अभय चौटाला ने इस दौरान वादे भी किए। इनेलो की सरकार आने पर किसानों, छोटे दुकानदारों के कर्ज माफ किए जाएंगे।
गरीब कन्या की शादी में पांच लाख रुपये दान दिया जाएगा।
एक परिवार में एक नौकरी दी जाएगी।
बिजली के बिल आधे किए जाएंगे और ट्यूबवेलों के बिल माफ किए जाएंगे।
भाजपा सरकार में जो घरों के मीटर बाहर लगाए हैं, उन्हें उखाड़ फेंका जाएगा और इन के स्थान पर नए मीटर लगाए जाएंगे। चौटाला परिवार में कलह का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोग सीएम बनने का ख्वाब देख रहे थे। उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया है। पार्टी में किसी भी सूरत में अनुशासनहीनता सहन नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर इनेलो के प्रांतीय अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पूर्व मंत्री रामपाल माजरा, पूर्व विधायक मामू राम गोंदर, रेखा राणा, कंवरपाल बुटाना, राम कुमार ऐबला, जयपाल पूनिया, सोनिका गिल ने सभा को संबोधित किया।