Move to Jagran APP

किसान बोले- पराली नहीं जलाएंगे, आढ़तियों ने भी संभाला जागरूकता का जिम्मा

दैनिक जागरण अभियान पराली नहीं जलाएंगे पर्यावरण को बचाएंगे के लिए नई अनाज मंडी में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 08:51 AM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 08:51 AM (IST)
किसान बोले- पराली नहीं जलाएंगे, आढ़तियों ने भी संभाला जागरूकता का जिम्मा
किसान बोले- पराली नहीं जलाएंगे, आढ़तियों ने भी संभाला जागरूकता का जिम्मा

जागरण संवाददाता, करनाल

loksabha election banner

दैनिक जागरण अभियान पराली नहीं जलाएंगे, पर्यावरण को बचाएंगे के लिए नई अनाज मंडी में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया। चौपाल में 30 से अधिक किसानों और आढ़तियों ने हिस्सा लिया। न्यू पंचायत अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बेअंत सिर्फ बब्बू ने फसलों के अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज हमें बच्चों की तरह ही धरती मां के पालन पोषण की जरूरत है। किसान आग लगाकर अपनी ही जमीन को बंजर बना रहे हैं। अब यह समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। एक दो वर्ष पहले तक किसानों की समस्या थी कि उनके पास आग से बचने के विकल्प नहीं है, लेकिन पिछले एक दो वर्ष में हुए शोधों और नए कृषि उपकरणों का इस्तेमाल कर अवशेष जलाने से बचा जा सकता है।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष सेवासिंह आर्य ने कहा कि फसलों के अवशेष नहीं जलाने चाहिए, लेकिन इसको लेकर सरकार विकल्प के तौर पर कोई ऐसा समाधान करना चाहिए, जिससे किसान परेशान ना हों। कुछ अस्थायी समाधान जरूर किए हैं, लेकिन वह नाकाफी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कंबाइन से एसएमएस जोड़कर कटाई की जा रही है, लेकिन उससे भी खेत जुताई करते हुए परेशान आती है। यह स्थायी समाधान नहीं है। सरपंच बेअंत सिंह ने कहा कि मंडी में आने वाले किसानों से धान के अवशेष नहीं जलाने को लेकर प्रेरित करेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि जो भी किसान आता है अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे। किसानों को जागरूक करना बेहद जरूरी है। किसानों के बीच पहुंचकर अधिकारी जागरूक करेंगे। वह स्वयं खेती करते हैं, लेकिन कभी भी अवशेषों को आग के हवाले नहीं करते हैं। किसानों ने कहा दैनिक जागरण का अभियान सराहनीय

नई अनाज मंडी में आयोजित चौपाल में किसानों ने दैनिक जागरण की इस मुहिम की सरहाना की। बुढ़ा खेड़ा गांव निवासी किसान जुझार सिंह, दादूपुर निवासी अजमेर सिंह, कैरवाली निवासी अशोक राणा, अमृतपुर कलां निवासी पूर्ण सिंह राणा, फूसगढ़ निवासी जितेंद्र लाठर, काछवा निवासी आनंद किशोर, डबरी गांव निवासी गुरबाज सिंह व सेवा सिंह आर्य ने कहा कि दैनिक जागरण अभियान से जुड़ और किसानों को ऐसा नहीं करने के लिए प्रेरित करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.