Move to Jagran APP

सफाई कर्मियों ने वेतन के लिए निगम प्रशासन के खिलाफ जताया रोष

करनाल में कर्मचारियों ने वेतन को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम उनकी समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Mar 2020 09:34 AM (IST)Updated: Sat, 14 Mar 2020 09:34 AM (IST)
सफाई कर्मियों ने वेतन के लिए निगम प्रशासन के खिलाफ जताया रोष
सफाई कर्मियों ने वेतन के लिए निगम प्रशासन के खिलाफ जताया रोष

जागरण संवाददाता, करनाल : नगरपालिका कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई कर्मचारियों ने वेतन को लेकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता वीरभान बिड़लान ने की व संचालन राजकुमार रंबा ने किया। प्रदेश सचिव शारदा ने कहा कि अधिकारी अलग-अलग ओबजेक्शन लगाकर सफाई कर्मचारियों का वेतन रोकने का काम करते हैं, जबकि ठेकेदार की किसी भी फाइल को नहीं रोकते।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश संगठनकर्ता अशोक परोचा खुद जाकर नगर पालिका कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई कर्मचारियों के वेतन पर ज्वाइंट कमिश्नर कुरुक्षेत्र में जाकर साइन करा कर लेकर आए हैं। संघ की मांग है कि अगर समय रहते नगर निगम प्रशासन ने अपनी इन कमियों को दूर नहीं किया तो आगे आने वाली सात तारीख को अगर वेतन नहीं दिया गया तो 8 अप्रैल को सभी सफाई कर्मचारी इकट्ठे होकर नगर निगम प्रांगण में अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। काम बंद कर देंगे। शहर में जुलूस निकालकर पोल खोली जाएगी।

इस मौके पर प्रदेश सचिव शारदा, प्रदेश संगठनकर्ता अशोक परोचा, रमेश कुमार, इकाई के वरिष्ठ प्रधान राम सिंह, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला करनाल के सचिव इंद्रजीत चनालिया, महिला प्रधान उर्मिला देवी व सुनीता देवी, सलिदरो देवी, बबली, महेंद्र कुमार, नरेश कुमार व नरेश मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.