Move to Jagran APP

हर घर तिरंगा अभियान के रंग में पूरी तरह रंग चुकी कर्ण नगरी

जागरण संवाददाता करनाल उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 अ

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Aug 2022 09:05 PM (IST)Updated: Mon, 08 Aug 2022 09:05 PM (IST)
हर घर तिरंगा अभियान के रंग में पूरी तरह रंग चुकी कर्ण नगरी
हर घर तिरंगा अभियान के रंग में पूरी तरह रंग चुकी कर्ण नगरी

जागरण संवाददाता, करनाल:

loksabha election banner

उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान के रंग में कर्ण नगरी करनाल पूरी तरह रंग चुकी है। इस समयावधि में करनाल के करीब चार लाख घरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थाओं तथा सरकारी कार्यालयों इत्यादि पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश की अखंडता और स्वाभीमान का प्रतीक है। इस राष्ट्रीय ध्वज के को देश में फहराने के लिए कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की आहुती दी थी। इसलिए युवा पीढ़ी को ऐसे देशभक्त स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और देश सेवा के लिए आगे आना चाहिए। जब देश का प्रत्येक युवक निस्वार्थ भाव और पूरे जज्बे के साथ समाज सेवा के लिए आगे आएगा तो निश्चित ही देश तरक्की की राह पर तेजी के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि जिला में हर घर तिरंगा अभियान को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए प्रशासन ने 2 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक के कार्यक्रमों का शेड्यूल भी जारी किया गया था, जिसके तहत तिरंगा यात्रा, राहगिरी कार्यक्रम, लघु सचिवालय में तिरंगा बिक्री केन्द्र, गांव-गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा पेंटिग, रंगोली, तिरंगा यात्रा जैसे गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को जिले के टीकरी, मोहिदीनपुर, सीकरी, नीलोखेड़ी, बांसा तथा घरौंडा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा संबंधित क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को इस अभियान के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों ने विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा नारे के साथ राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में जयघोष किया। बच्चों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा को देखकर लग रहा था कि हर घर तिरंगा अभियान जन आंदोलन का रूप ले चुका है और आने वाली 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर की छत पर तिरंगा शोभायमान होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.