Move to Jagran APP

फार्म हाउस पर मिला शव, परिजन बोले- हत्या हुई

सांवत गांव में पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार के फार्म हाउस पर एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के लोग एकत्रित हो गए। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मामले की छानबीन की गई तो व्यक्ति की पहचान गांव के ही महेंद्र ¨सह के रूप में हुई। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए रोष जाहिर किया और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पूर्व सरपंच सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Jun 2018 12:55 AM (IST)Updated: Sat, 02 Jun 2018 12:55 AM (IST)
फार्म हाउस पर मिला शव, परिजन बोले- हत्या हुई
फार्म हाउस पर मिला शव, परिजन बोले- हत्या हुई

संवाद सूत्र, निगदू : सांवत गांव में पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार के फार्म हाउस पर एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के लोग एकत्रित हो गए। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मामले की छानबीन की गई तो व्यक्ति की पहचान गांव के ही महेंद्र ¨सह के रूप में हुई। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए रोष जाहिर किया और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पूर्व सरपंच सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

मृतक के भाई संजीव ने बताया कि खेत के मालिकों ने शुक्रवार सुबह चार बजे जानकारी दी कि ट्रैक्टर ड्राइवर की हार्ट अटैक के कारण फार्म हाउस पर मौत हो गई है। सूचना मिलते ही जब वह वहां पहुंचे तो महेंद्र का शव एक कमरे के पास नीचे पड़ा हुआ था। उसके कान, नाक व सिर से खून बह रहा था। उसने कहा कि खेत के मालिक व गांव के पूर्व सरपंच आक्र उसके अन्य भाइयों ने मिलकर महेंद्र की हत्या की है।

घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी राजीव एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए। परिजन इस मामले में करनाल एसपी से मिलने पहुंचे और महेंद्र की हत्या का आरोप लगा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पूर्व सरपंच कृष्ण, उसके भाई शमशेर ¨सह, ईश्वर ¨सह, प्रकाश, जिले ¨सह, म¨हद्र ¨सह व उसके बेटे सुनील कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

मजदूरी करता था महेंद्र

परिजनों ने बताया कि महेंद्र मजदूरी करके घर का निर्वाह कर रहा था। वह करीब 2 साल पहले भी पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार के पास खेतों में ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। कुछ कहासुनी होने के कारण वह काम छोड़कर चला गया था। परिजनों ने बताया कि 15 दिन पहले ही कृष्ण ने महेंद्र को बहला-फुसलाकर अपने खेतों में फिर से ट्रैक्टर पर काम करने के लिए रख लिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.