धार्मिक स्थलों से लौटे जत्थे ने अनुभव बांटे
भारत विकास परिषद शाखा के पदाधिकारियों का जत्था तीर्थों के दर्शन करने के बाद वापस पहुंचा। इस जत्थे में भारत विकास परिषद शाखा से जुड़े करीब 40 से ज्यादा सदस्य शामिल रहे।
संवाद सहयोगी, तरावड़ी : भारत विकास परिषद शाखा के पदाधिकारियों का जत्था तीर्थों के दर्शन करने के बाद वापस पहुंचा। इस जत्थे में भारत विकास परिषद शाखा से जुड़े करीब 40 से ज्यादा सदस्य शामिल रहे। सभी सदस्यों ने राजस्थान के सालासर बालाजी महाराज, खाटू श्याम के अलावा अजमेर, जयपुर के धार्मिक स्थानों के दर्शन किए। अध्यक्ष संजय सिगला एवं महिला विग की अध्यक्षा सुनैना गोयल ने बताया कि भाविप की तरफ से पदाधिकारियों को हर वर्ष धार्मिक स्थलों का भ्रमण करवाया जाता है। जत्थे में संजय सिगला, राकेश हंस, विजय सिगला, योगेश मिड्डा, प्रमोद गोयल, भारत भूषण, काजल गोयल, सीमा सिगला, भीम सिगला, विक्की गोयल शामिल रहे।