4.8 एमएम बरसात से गिरा तापमान, अभी 8 तक शुष्क रहेगा मौसम
क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग जगह 4.
जागरण संवाददाता, करनाल : क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग जगह 4.8 एमएम बरसात दर्ज की गई। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली। अधिकतम तापमान गिरावट के साथ 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय नमी की मात्रा 89 फीसदी दर्ज की गई, जो शाम को घटकर 75 फीसदी रह गई। बरसात 4.8 एमएम दर्ज की गई। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही उमस व गर्मी फिर से परेशान कर सकती है। 8 अगस्त के बाद मौसम एक बार फिर यू-टर्न ले सकता है। 8 अगस्त के बाद क्षेत्र में फिर से तेज बरसात की संभावना बनी हुई है। लेकिन यदि उमस अधिक बढ़ी तो उसके साथ बादल सक्रिय हो जाएंगे, बीच-बीच में क्षेत्र में बूंदाबांदी भी हो सकती है। लेकिन इनका बरसात की अवधि पांच से दस मिनट के बीच हो सकती है। लंबी समय तक बरसात नहीं हो सकती।