किसानों के मददगार थे ताऊ देवीलाल : गिल
संवाद सूत्र, निगदू हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ताऊ देवीलाल की 105वीं जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य पर 2
संवाद सूत्र, निगदू
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ताऊ देवीलाल की 105वीं जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य पर 25 सितंबर को गोहाना में होने वाली सम्मान दिवस रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं इनेलो नेत्री सोनिका गिल कारसा डोड ने उपतहसील क्षेत्र निगदू के कई-कई का दौरा किया। उन्होंने गांववासियों व कार्यकर्ताओं को भारी संख्या में रैली में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि ताऊ देवीलाल किसानों के सच्चे हितैषी थे उन्होंने किसानों की मेहनत को देखते हुए उनके हर दुख को समझा ओर उनका समाधान किया था। उन्हें नायक बनकर प्रदेशवासियों का ख्याल रखा था। इसलिए आज उन्हें जननायक के नाम से सम्मानपूर्वक पुकारा जाता है। इस मौके पर इनेलो कार्यकर्ता व गांववासी मौजूद थे।