कंप्यूटर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद ग्रुप विजयी
संवाद सूत्र, निगदू : कस्बे के माता राम प्यारी डीएवी पब्लिक स्कूल में विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस
संवाद सूत्र, निगदू : कस्बे के माता राम प्यारी डीएवी पब्लिक स्कूल में विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस मनाया गया। जिसके अंतर्गत इंटर हाउस कंप्यूटर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। चार ग्रुप में हुई प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। चार चरणों की प्रतियोगिता में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर प्रत्येक ग्रुप ने बड़े अच्छे तरीके से दिए। इस प्रतियोगिता में स्कूल के कंप्यूटर शिक्षक जितेंद्र कुमार ने बच्चों को कंप्यूटर के बढ़ रहे व्यापक स्तर से अवगत कराया और उन्हें आधुनिक कंप्यूटर व इंटरनेट सिस्टम के बारे में भी बड़े विस्तार से जानकारी दी। तो वहीं बच्चों को शिक्षा स्तर पर होने वाले कंप्यूटर के ज्ञान से प्रेरित किया गया। प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद ग्रुप विजेता रहा। प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में कंप्यूटर ज्ञान के बिना जीवन में आगे बढ़ना बहुत मुश्किल है। कंप्यूटर विज्ञान को लेकर आज हमारा शिक्षित स्तर बहुत ऊंचा उठ गया है।