Move to Jagran APP

पुष्प अर्पित कर स्वामी दयानंद सरस्वती को किया याद

ीएवी पीजी कालेज में स्वामी दयानंद सरस्वती की जंयती को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्राचार्य डा. आरपी सैनी व स्टाफ के सभी सदस्यों ने स्वामी दयानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें याद किया। प्राचार्य ने बताया कि स्वामी दयानंद एक महान देशभक्त एवं मार्गदर्शक थे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Mar 2019 09:14 AM (IST)Updated: Fri, 01 Mar 2019 09:14 AM (IST)
पुष्प अर्पित कर स्वामी दयानंद सरस्वती को किया याद
पुष्प अर्पित कर स्वामी दयानंद सरस्वती को किया याद

जागरण संवाददाता, करनाल : डीएवी पीजी कालेज में स्वामी दयानंद सरस्वती की जंयती को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्राचार्य डा. आरपी सैनी व स्टाफ के सभी सदस्यों ने स्वामी दयानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें याद किया। प्राचार्य ने बताया कि स्वामी दयानंद एक महान देशभक्त एवं मार्गदर्शक थे। उन्होंने कहा कि स्वामी ने लोगों को सही दिशा एवं ऊर्जा प्रदान की थी। समाज में फैली कुरीतियों, अंधविश्वास के खिलाफ स्वामी दयानंद ने सदा लड़ाई लड़ी। स्वामी दयानंद सरस्वती ने बाल विवाह और सती प्रथा के खिलाफ जमकर लड़ाई लड़ी और समाज को इन प्रथाओं से निजात दिलाई। उन्होंने कहा कि आज भी उनकी शिक्षाओं पर चलकर समाज को आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.