सूर्य नमस्कार से होता शरीर का सर्वागीण विकास : दिनेश
जागरण संवाददाता, करनाल : योग कक्षा फव्वारा पार्क में एक से सात जून तक योग शिक्षक ट्रे¨नग शिविर लगाय
जागरण संवाददाता, करनाल : योग कक्षा फव्वारा पार्क में एक से सात जून तक योग शिक्षक ट्रे¨नग शिविर लगाया जाएगा। यह जानकारी योग शिक्षक दिनेश गुलाटी ने दी। उन्होंने बताया कि सात दिनों तक योग सिखाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इधर, एलआइसी कालोनी पार्क में चल रही योग कक्षा में रविवार को दिनेश गुलाटी ने योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया। उन्होंने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाना है। इसीलिए एक से सात जून तक नए योग शिक्षक तैयार किए जाएंगे। नए योग शिक्षक 21 जून को करनाल में विभिन्न स्थानों पर
लोगों को योग करवाएंगे। इस अवसर पर राधिका भाटिया, माया कादियान और रामरति ने यो¨गग जो¨गग और सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास करवाया। योग शिक्षक सतीश कुमार व सुशील कांबोज ने आसन करवाए। दिनेश गुलाटी ने सूर्य नमस्कार और प्राणायाम का अभ्यास करवाते हुए कहा कि सूर्य नमस्कार का अभ्यास प्रतिदिन 11 बार करने से हमारे शरीर का सर्वांगीण विकास होता है। हमारा शरीर लचीला बनता है। हृदय, लीवर, आंत, पेट, छाती, गले के लिए सूर्य नमस्कार करने से अनेक लाभ मिलते हैं। अगर धीमी गति से करें तो शरीर लचीला बनता है। इस अवसर पर संतोष कुमारी, विजय मेहता, कविता, अजमेर ¨सह, जसवंत, गुरदीप ¨सह, वीना बुद्धिराजा व सत्या कांबोज मौजूद रहे।