सूर्य नमस्कार योगासनों में सर्वश्रेष्ठ
पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान न्यास व महिला योग समिति की ओर से अटल पार्क में लगाए जा रहे निश्शुल्क योग शिविर के चौथे दिन मंगलवार को मुख्य योग शिक्षक हुकम सिंह कौशिक ने सूक्ष्म व्यायाम व सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार योगासनों में सर्वश्रेष्ठ है। यह अकेला अभ्यास ही साधक को संपूर्ण योग व्यायाम का लाभ पहुंचाने में समर्थ है। इसके अभ्यास से साधक का शरीर निरोग और स्वस्थ होकर तेजस्वी हो जाता है।
जागरण संवाददाता, करनाल : पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान न्यास व महिला योग समिति की ओर से अटल पार्क में लगाए जा रहे निश्शुल्क योग शिविर के चौथे दिन मंगलवार को मुख्य योग शिक्षक हुकम सिंह कौशिक ने सूक्ष्म व्यायाम व सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार योगासनों में सर्वश्रेष्ठ है। यह अकेला अभ्यास ही साधक को संपूर्ण योग व्यायाम का लाभ पहुंचाने में समर्थ है। इसके अभ्यास से साधक का शरीर निरोग और स्वस्थ होकर तेजस्वी हो जाता है।
सूर्य नमस्कार स्त्री, पुरुष, बाल, युवा तथा वृद्धों के लिए भी उपयोगी बताया गया है। योग शिक्षक बलवंत सिंह ने पेट व कमर के बल लेट कर करने वाले आसन कराए। जगदीश ने शरीर को संपूर्ण स्वस्थ रखने के लिए योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। विशेष रूप से पहुंचे योगाचार्य आयुर्वेद विशेषज्ञ मनोज विरमानी ने प्राणायामों का अभ्यास कराते हुए पौष्टिक खान-पान बारे विस्तार से बताया। शरीर के अंगों को सक्रिय रखने वाले प्राणायाम कराए। उन्होंने कहा कि पहले स्वयं को पहचाने कि मैं कौन हूं। भोजन अपने आप में एक औषधि है।
इस अवसर पर हंसराज ढींगरा, जगदीश भाटिया, दीनानाथ भाटिया, एसबी दीक्षित, बलवंत सिंह, गुलशन, बृजलाल सिगला, रामकुमार गुप्ता, स्नेह भल्ला, नीतू वासन, स्नेहलता, शालिनी, सावित्री, सुशीला, प्रेमलता व हुकम सिंह कौशिक मौजूद रहे।