सूर्य नमस्कार अपने आप में संपूर्ण व्यायाम
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट करनाल के जिलाध्यक्ष राव सूर्यदेव की ओर से सेक्टर-13 में स्थित श्यामल सेन पार्क में पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में संचालित योग कक्षा का निरीक्षण किया। योग शिक्षिका मंजू माणिक ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराते हुए बताया कि सूर्य नमस्कार अपने आप में संपूर्ण व्यायाम है। इसके अभ्यास से शरीर के सभी अंग स्वस्थ रहते हैं।
जासं, करनाल : योग हर घर तक पहुंचे इस अभियान के तहत भारत स्वाभिमान ट्रस्ट करनाल के जिलाध्यक्ष राव सूर्यदेव की ओर से सेक्टर-13 में स्थित श्यामल सेन पार्क में पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में संचालित योग कक्षा का निरीक्षण किया। योग शिक्षिका मंजू माणिक ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराते हुए बताया कि सूर्य नमस्कार अपने आप में संपूर्ण व्यायाम है। इसके अभ्यास से शरीर के सभी अंग स्वस्थ रहते हैं।
भारत स्वाभिमान के जिलाध्यक्ष राव सूर्यदेव ने योग व प्राणायाम का अभ्यास करवाते हुए बताया कि योग एक जीवन दर्शन है, योग आत्मानुशासन है, योग जीवन पद्धति है, योग व्याधिमुक्त व समाधि युक्त जीवन की संकल्पना है। योग मात्र वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति नहीं अपितु योग का प्रयोग परिणामों पर आधारित एक ऐसा प्रमाण है जो व्याधि को निर्मूल करता है। अत: योगशरीर के रोगों का ही नहीं बल्कि मानस रोगों का भी चिकित्सा शास्त्र है। यह कक्षा पूरा वर्ष चलती हैं। इस मौके पर कक्षा को सम्मानित किया गया।
मुख्य रूप से पूर्व मण्डल प्रभारी अजय शर्मा, शिक्षिका सोनम अरोड़ा, मंजू माणिक, राहुल शर्मा, संजय मित्तल, मास्टर सुदर्शन, रेणु, अंजू, निर्मल बंसल व सुनीता मौजूद रही।