सुरेंद्रपाल सिंह रामगढि़या छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित
शिरोमणि अकाली दल जोन-2 के युवा अध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह रामगढि़या को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। अब वह छह साल के लिए पार्टी से बाहर रहेंगे।
By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Jul 2019 07:02 AM (IST)Updated: Tue, 09 Jul 2019 07:02 AM (IST)
जागरण संवाददाता, करनाल : शिरोमणि अकाली दल जोन-2 के युवा अध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह रामगढि़या को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष शरणजीत सिंह सोथा ने बताया कि हरियाणा में पार्टी को संगठित करने के लिए प्रदेश स्तरीय व जिला स्तरीय कार्यकारिणी गठित की गई थी। हरियाणा को पार्टी यूथ जोन में बांटा गया था। जोन-2 में जिला करनाल, कैथल, पानीपत व सोनीपत को शामिल करते हुए युवा जोन अध्यक्ष की जिम्मेदारी सुरेंद्रपाल सिंह रामगढि़या को सौंपी गई थी। मगर अब उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें