Move to Jagran APP

खुद को कमजोर नहीं समझें महिलाएं : सुनैना हंस

भारत विकास परिषद शाखा की महिला विग की प्रमुख सुनैना हंस ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं खुद को कमजोर महसूस मत करें। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर अपने हौंसले बुलंद रखने चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाएं किसी से भी पीछे नही हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 08:56 AM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 08:56 AM (IST)
खुद को कमजोर नहीं समझें महिलाएं : सुनैना हंस
खुद को कमजोर नहीं समझें महिलाएं : सुनैना हंस

संवाद सहयोगी, तरावड़ी : भारत विकास परिषद शाखा की महिला विग की प्रमुख सुनैना हंस ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं खुद को कमजोर महसूस मत करें। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर अपने हौंसले बुलंद रखने चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाएं किसी से भी पीछे नही हैं।

loksabha election banner

भारत विकास परिषद शाखा की महिला विग की प्रमुख सुनैना हंस ग्रीनलैंड रिसोर्ट में आयोजित दायित्व ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं खुद को कमजोर महसूस करती हैं, उन्हें सशक्त बनाया जाएगा, ताकि महिलाएं भी खुद अपने पैरों पर खड़े होकर अपनी मंजिल को प्राप्त कर सकें। जल्दी ही महिलाओं को साथ लेकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए जागरूक किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.