आज रिलीज होगा सुमित गोस्वामी का नया गीत ब्रांड
साठ मिलियन से ज्यादा बार देखे गए सुपरिहट गीत परिदे को अपने सुरों में ढालने वाले जाने-माने हरियाणवी गायक सुमित गोस्वामी अब एक बार फिर धूम मचाने को तैयार हैं। 27 फरवरी को उनका नया गीत ब्रांड सोनोटेक म्यूजिक के यू ट्यूब चैनल पर गुरुवार सुबह 11 बजे रिलीज हो रहा है।
जागरण संवाददाता, करनाल: साठ मिलियन से ज्यादा बार देखे गए सुपरिहट गीत परिदे को अपने सुरों में ढालने वाले जाने-माने हरियाणवी गायक सुमित गोस्वामी अब एक बार फिर धूम मचाने को तैयार हैं। 27 फरवरी को उनका नया गीत ब्रांड सोनोटेक म्यूजिक के यू ट्यूब चैनल पर गुरुवार सुबह 11 बजे रिलीज हो रहा है। इस गीत को रेडियो सिटी 91.9 एफएम पर आरजे शीतल के लोकप्रिय शो में भी सुना जा सकेगा।
अपनी नई पेशकश के बारे में सुमित ने बताया कि इसके बोल में हरियाणवी संस्कृति का खास ध्यान रखा गया है। इस गीत को लिखा भी उन्होंने ही है। जबकि संगीत खत्री का है।
उन्होंने बताया कि इस गीत की रिलीज में कुछ देर अवश्य हुई है लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि प्रशंसकों से इसे भी वही प्यार मिलेगा, जो उनके पिछले गीतों को मिलता रहा है। उन्होंने प्रशसंकों से अनुरोध किया कि उनकी आधिकारिक इंस्टा आइडी एटदरेट ऑफिशियलसुमितगोस्वामी से भी जुड़े रहें ताकि उनकी हर जानकारी हासिल की जा सके।