Move to Jagran APP

प्रदेश सरकार कर्मचारियों के साथ कर रही वादाखिलाफी : सुभाष लांबा

नपा कार्यालय में नगरपालिका कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए बुधवार को 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू कर दी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Jul 2019 09:15 AM (IST)Updated: Thu, 25 Jul 2019 09:15 AM (IST)
प्रदेश सरकार कर्मचारियों के साथ कर रही वादाखिलाफी : सुभाष लांबा
प्रदेश सरकार कर्मचारियों के साथ कर रही वादाखिलाफी : सुभाष लांबा

जागरण संवाददाता, करनाल : नपा कार्यालय में नगरपालिका कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए बुधवार को 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू कर दी। मुख्य वक्ता के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री, सर्व कर्मचारी संघ के महासचिव सुभाष लांबा व नगरपालिका कर्मचारी संघ के महासचिव मांगेराम, प्रदेश सचिव शारदा देवी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चनालिया, प्रदेश संगठनकर्ता एवं जिला प्रधान अशोक प्रोचा ने कर्मचारियों की मांगों पर अपने विचार रखे। भूख हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान वीरभान बिड़लान ने की व संचालन इकाई सचिव राजकुमार ढिल्लोड़ ने किया।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री व एसकेएस के महासचिव सुभाष लांबा ने कहा कि प्रदेश सरकार वादाखिलाफी कर रही है। कर्मचारियों की लगातार अनदेखी हो रही है। समझौता करने के बावजूद मांगें लागू नहीं की जाती।

शास्त्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा बंद करने, अग्निशमन विभाग में फायरमैन की फायर ऑपरेटर की पोस्ट मर्ज करना सहित कई वादे किए थे। सत्ता में आने के बाद कोई वादा पूरा नहीं किया गया। इकाई प्रधान वीरभान बिड़लान ने कहा कि वादे पूरे नहीं किए गए तो कर्मचारी बड़े से बड़ा आंदोलन करेंगे।

भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों में चरण, ब्रह्मजीत, अशोक कुमार, राम सिंह ढिल्लोड़, राजकुमार, बलवान, धर्मबीर, अरूण, गुलाब, महिद्र, युवराज, विशाल, रघुराज लख्मीचंद, राजेश व सुरेंद्र शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.