कराटे चैंपियनशिप में विद्यार्थियों ने जीते पदक
विजेता बच्चों का स्कूल पहुंचने पर प्रबंधन की ओर से स्वागत किया गया। चेयरमैन धनीराम कांबोज व प्रिसिपल मनीष ने बताया कि स्कूल के दस बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था।
By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Oct 2019 07:01 AM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 07:01 AM (IST)
संवाद सू्त्र, गढ़ी बीरबल : गांव कलरी जागीर स्थित स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने ओपन कराटे चैंपियनशिप में पदक जीते। चैंपियनशिप पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 19 से 20 अक्टूबर को हुई। विजेता बच्चों का स्कूल पहुंचने पर प्रबंधन की ओर से स्वागत किया गया।
चेयरमैन धनीराम कांबोज व प्रिसिपल मनीष ने बताया कि स्कूल के दस बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। छात्र कुनाल कांबोज ने 12 से 13 साल की आयु के वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इसी प्रकार एकांक्षु ने सिल्वर व तनिष्क, विनय, वनिका, चेतना, नमित, रूपाली, अरमान, अभिमन्यु ने कांस्य पदक जीते।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें