मोबाइल एप से ऑनलाइन लेक्चर सुन विद्यार्थी करेंगे इंजीनिय¨रग और लॉ की तैयारी
अब बच्चे स्कूल की पढ़ाई के साथ ही इंजीनिय¨रग और लॉ की तैयारी भी कर सकेंगे। इसके लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने स्वयंप्रभा नाम से एक एप तैयार किया है। जिस पर ऑनलाइन लेक्चर सुनकर विद्यार्थी विषय की जानकारी लेंगे। स्कूलों में कक्षा नौवीं से बारहवीं और कॉलेजों के विद्यार्थियों को इस ऑनलाइन स्टडी मैटीरियल का लाभ मिलेगा।
जागरण संवाददाता, करनाल : अब बच्चे स्कूल की पढ़ाई के साथ ही इंजीनिय¨रग और लॉ की तैयारी भी कर सकेंगे। इसके लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने स्वयंप्रभा नाम से एक एप तैयार किया है। जिस पर ऑनलाइन लेक्चर सुनकर विद्यार्थी विषय की जानकारी लेंगे। स्कूलों में कक्षा नौवीं से बारहवीं और कॉलेजों के विद्यार्थियों को इस ऑनलाइन स्टडी मैटीरियल का लाभ मिलेगा।
विभाग द्वारा तैयार की गई एप में इंजीनिय¨रग व लॉ के अलावा अलग-अलग विषयों के कुल 32 चैनल हैं, जहां ऑडियो-विजुअल माध्यम में विषय सामग्री प्रसारित होगी। यह लेक्चर विभिन्न आइटी संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा दिए जाएंगे।
यह है उद्देश्य
स्कूल टाइम में ज्यादातर बच्चे विषय का चयन करने कंफ्यूज रहते हैं। कई बार जानकारी के अभाव में वे गलत विषय चुन लेते हैं। इसके बाद पढ़ाई समझ में न आने के कारण या तो वह विषय बदलते हैं या छोड़ देते हैं। इससे उनका समय व पैसा दोनों खराब होता है। विद्यार्थियों के साथ ऐसा न हो, इसी सोच के साथ ही यह एप तैयार किया गया है। जिस पर स्कूल टाइम में ही इंजीनिय¨रग की तैयारी की जानकारी विद्यार्थियों को मिलेगी।
32 चैनलों पर ऑनलाइन लेक्चर
एप पर बने 32 चैनलों पर ऑनलाइन लेक्चर चलेंगे। रोजाना चार घंटे की सामग्री का पांच बार रिपीट टेलीकास्ट होगा। वेब के अलावा विद्यार्थी यह सुविधा मोबाइल एप के जरिए भी उठा सकते हैं। विद्यार्थी स्वयंप्रभा मोबाइल एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर ऑनलाइन कोर्स पूरा कर सकते हैं। इस एप पर उन्हें पुराने लेक्चर भी मिलेंगे।
एप पर इन विषयों की मिलेगी जानकारी
स्वयंप्रभा एप पर अंडर ग्रेजुएट तक पाठयक्रम हैं। यह कला, विज्ञान, वाणिज्य, प्रदर्शन कला, सामाजिक विज्ञान, इंजीनिय¨रग, प्रौद्योगिकी, कानून, दवा व कृषि इत्यादि जैसे विभिन्न विषयों को कवर करेंगे।
पढ़ाई में आसानी होगी
स्वयंप्रभा एप से विद्यार्थी आसानी से विज्ञान के सिद्धांत और गणित के फार्मूलों को समझ सकेंगे। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए यह अच्छा साधन है। इस एप पर विद्यार्थी इंजीनिय¨रग व लॉ के अलावा अन्य विषयों की पूरी जानकारी स्कूल टाइम में ही हासिल कर सकेंगे।
- ईश्वर ¨सह मान, जिला शिक्षा अधिकारी करनाल।