Move to Jagran APP

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-सात में तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। विद्यालय की एकेडमिक एडवाइजर नीना राय सिंह ने इस आयोजन का विधिवत शुभारंभ किया। इस आयोजन में विद्यालय के चारो सदनों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 07:31 AM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 07:31 AM (IST)
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

जागरण संवाददाता, करनाल : दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, सेक्टर-सात में तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। विद्यालय की एकेडमिक एडवाइजर नीना राय सिंह ने इस आयोजन का विधिवत शुभारंभ किया। इस आयोजन में विद्यालय के चारो सदनों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिसमें 50, 100, 200, 400, 1500 मीटर दौड़, लांग जंप, फन्नी दौड़ आदि में विद्यालय के खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया।

loksabha election banner

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के प्रारंभ पर विद्यालय के विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था। आज हुए ग्रुप एफ 1500 मीटर लड़कों की दौड़ मे शिवालिक सदन से मंथन ने पहला, अरावली सदन से युविश ने दूसरा तथा शिवालिक सदन से पौरुष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर लड़कियों की दौड़ में शिवालिक सदन से सारिका ने पहला, नीलगिरी सदन से अंजलि ने दूसरा तथा अरावली सदन से अंजलि गोयल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लांग जंप ग्रुप-डी लड़कों में हिमालय सदन से अंशुल ने पहला, नीलगिरी सदन से वंश ने दूसरा तथा नीलगिरी सदन से सात्विक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

लांग जंप ग्रुप डी लड़कियों में नीलगिरी से कनिक ने पहला, नीलगिरी सदन से वंशिका ने दूसरा तथा नीलगिरी सदन से नीलिशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 43200 मीटर रिले लड़कों के इ ग्रुप में हिमालय सदन ने पहला, अरावली सदन ने दूसरा तथा नीलगिरी सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 43200 मीटर रिले लड़कियों के इ ग्रुप में हिमालय सदन ने पहला, शिवालिक सदन ने दूसरा तथा अरावली सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फुन्नी रेस में एलकेजी लिली पहल गुप्ता ने प्रथम, परी ने दूसरा और सृष्टि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्तिक बना शूटिग चैंपियन

दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-सात के छात्र कार्तिक ने करनाल शहर में सीबीएसई द्वारा आयोजित शूटिग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता। जोकि करनाल के ही एसएस इंटरनेशनल विद्यालय में आयोजित की गई थी। यह प्रतियोगिता 8 से 13 नवंबर के बीच आयोजित की गई थी। इससे पहले अक्टूबर महीने में आयोजित दो विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी कार्तिक ने गोल्ड और ब्रांज मेडल हासिल किए। कार्तिक द्वारा अर्जित गोल्ड मैडल स्पो‌र्ट्स एकेडमी द्वारा जीरकपुर में आयोजित किया गया था। सीबीएसई नॉर्थ जोन प्रतियोगिता जो पंचकूला में आयोजित हुई थी उसमें ब्रांज मेडल हासिल किया था।

कार्तिक की सफलता का परचम यहीं समाप्त नहीं होता। इससे पहले उसने गुरुग्राम में आयोजित शूटिग चैंपियनशिप की यूथ कैटेगरी के अंतर्गत 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मैडल जीता था। विद्यालय की एकेडमिक एडवाइजर नीना राय सिंह एवं प्रधानाचार्या शालिनी नारंग ने कार्तिक की इस शानदार सफलता पर उसे आशीर्वाद देते हुए इसी प्रकार अपनी सफलता को कायम रखने का आशीर्वाद दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.