विद्यार्थियों को योग क्रियाओं का अभ्यास कराया
कनिका पब्लिक स्कूल में डॉ. पीसी धीमान मैमोरियल सर्विसेज की ओर से विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग शिक्षक सोम अरोड़ा ने विद्यार्थियों को योग क्रियाओं का अभ्यास करवा कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
जागरण संवाददाता, करनाल : कनिका पब्लिक स्कूल में डॉ. पीसी धीमान मैमोरियल सर्विसेज की ओर से विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग शिक्षक सोम अरोड़ा ने विद्यार्थियों को योग क्रियाओं का अभ्यास करवा कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने योग का महत्व बताते हुए कहा कि आज के समय में योग प्राणायाम को अपना कर स्वस्थ जीवन जीया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे देश के निर्माता हैं। बच्चे स्वस्थ होंगे तो हमारा देश और विश्व स्वस्थ होगा। धीमान मैमोरियल सर्विसेज से पहुंची सरिता वीआर धीमान ने स्वास्थ्य पर अपने विचार रखे।
उन्होंने बताया कि इस बार विश्व स्वास्थ्य दिवस का थीम यूनीवर्सल कवरेज एवरी वन एवरी वेयर रखा गया है। इस अवसर पर जसप्रीत अरोड़ा, सुनील कांबोज, नेहा, राज अरोड़ा, मंजू घड़तान, वीरा अरोड़ा, सविता मौजूद थे।