Move to Jagran APP

पोस्टर मेंकिग प्रतियोगिता में दयाल ¨सह कॉलेज रहा प्रथम

डीएवी पीजी कॉलेज के रसायन विज्ञान एवं भौतिक विज्ञान विभाग ने संयुक्त तत्वाधान मे एक अंतर महाविद्यालय विज्ञान प्रदर्शनी एवं पोस्टर मे¨कग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें करनाल जिले के लगभग सभी कॉलेजों ने भाग लिया। विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों पर पोस्टर और माडल बनाकर प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए। पोस्टर मेंकिग प्रतियोगिता में दयाल ¨सह कॉलेज ने बाजी मारी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 09:40 AM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 09:40 AM (IST)
पोस्टर मेंकिग प्रतियोगिता में दयाल ¨सह कॉलेज रहा प्रथम
पोस्टर मेंकिग प्रतियोगिता में दयाल ¨सह कॉलेज रहा प्रथम

जागरण संवाददाता, करनाल : डीएवी पीजी कॉलेज के रसायन विज्ञान एवं भौतिक विज्ञान विभाग ने संयुक्त तत्वाधान मे एक अंतर महाविद्यालय विज्ञान प्रदर्शनी एवं पोस्टर मे¨कग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें करनाल जिले के लगभग सभी कॉलेजों ने भाग लिया। विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों पर पोस्टर और माडल बनाकर प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए। पोस्टर मेंकिग प्रतियोगिता में दयाल ¨सह कॉलेज ने बाजी मारी।

loksabha election banner

प्रदर्शनी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डीन आफ कॉलेज डॉ.रजनीश कुमार शर्मा ने शिरकत की। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. रामपाल सैनी ने की। कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यातिथि व निर्णायक मंडल के सदस्यों का प्राचार्य डॉ.रामपाल सैनी, भौतिक विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्षा प्रो. रूचि खुराना, सपना मैहला व रसायन विज्ञान विभाग की प्रो. सुमन व अंजु ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

प्राचार्य डॉ. आरपी सैनी ने कहा कि विज्ञान के आविष्कारों मे भारत प्राचीन से ही विश्व का सिरमौर रहा है और आज भी विश्व गुरु है। मुख्य अतिथि डॉ. रजनीश कुमार ने कहा कि विद्यार्थी ज्यादा से ज्यादा समय प्रयोगशाला मे व्यतीत करें। कार्यक्रम मे निर्णायक की भूमिका में डीएवी कॉलेज पिहोवा के रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. लख¨वद्र ¨सह व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के प्रवक्ता डॉ. राजेश खर्ब ने निभाई।

ये रहे परिणाम

पोस्टर मेंकिग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार दयाल ¨सह कॉलेज को, द्वितीय डीएवी पीजी कॉलेज को व तृतीय राजकीय कन्या महाविद्यालय को मिला। मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार दयाल ¨सह कॉलेज को, द्वितीय पुरस्कार डीएवी पीजी कॉलेज को, तृतीय केवीडीएवी कॉलेज और गुरु नानक खालसा कॉलेज को मिला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.