बाइक रुकवाकर किया सुए से हमला
संवाद सहयोगी घरौंडा बरसत रोड पर एक बाइक चालक पर सुए से हमला करने का मामला सामने आया है। वाल्मीकि बस्ती में रहने वाले प्रेमचंद ने आरोप लगाते हुए बताया कि बुधवार को अपनी बाइक पर सवार होकर बरसत की तरफ जा रहा था। उसके पीछे से बाइक पर आ रहे शिव कुमार ने उसको आवाज लगाई और बाइक को रूकवाया। जैसे ही उसने बाइक रोकी तो आरोपित ने उस पर तेजधार सुए से हमला कर दिया। वह उसके कई वारों से बचा लेकिन एक सुआ उसके पैर में जा लगा। जिसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में पीड़ित ने अपना ईलाज घरौंडा के सरकारी अस्पताल में करवाया और मामले की शिकायत पुलिस को की। जांच अधिकारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि आरोपित शिव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
संवाद सहयोगी, घरौंडा : बरसत रोड पर एक बाइक चालक पर सुए से हमला करने का मामला सामने आया है। वाल्मीकि बस्ती में रहने वाले प्रेमचंद ने आरोप लगाते हुए बताया कि बुधवार को अपनी बाइक पर सवार होकर बरसत की तरफ जा रहा था। उसके पीछे से बाइक पर आ रहे शिव कुमार ने उसको आवाज लगाई और बाइक को रुकवाया। जैसे ही उसने बाइक रोकी तो आरोपित ने उस पर तेजधार सुए से हमला कर दिया। वह उसके कई वारों से बचा, लेकिन एक सुआ उसके पैर में जा लगा। जिसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में पीड़ित ने अपना ईलाज घरौंडा के सरकारी अस्पताल में करवाया और मामले की शिकायत पुलिस से की। जांच अधिकारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि आरोपित शिव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।