विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इतिहास रचेंगी करनाल की बेटी श्रीतारा, मिस यूनिवर्स इंडिया में टॉप-11 में बनाई जगह

Published: Mon, 24 Aug 2026 09:21 PM (IST)

करनाल की बेटी और मिस यूनिवर्स हरियाणा श्रीतारा पसरीचा ने मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता के टॉप-11 में जगह बनाकर करनाल और हरियाणा का नाम रोशन किया है।

करनाल की बेटी श्रीतारा पसरीचा ने मिस यूनिवर्स इंडिया में टॉप-11 में बनाई जगह।

करनाल की बेटी श्रीतारा पसरीचा ने मिस यूनिवर्स इंडिया में टॉप-11 में बनाई जगह।

HighLights

  1. श्रीतारा पसरीचा ने मिस यूनिवर्स इंडिया टॉप-11 में स्थान बनाया

  2. करनाल और हरियाणा का नाम गर्व से ऊंचा किया

  3. 52 प्रतिभागियों में से 41 को पीछे छोड़ा

जागरण संवाददाता, करनाल। करनाल की बेटी एवं मिस यूनिवर्स हरियाणा श्रीतारा पसरीचा ने मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए टाप-11 में अपनी जगह बनाकर करनाल और हरियाणा का नाम गौरवान्वित किया है।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सुष्मिता सेन, उर्वशी रौतेला, सेलिना जेटली सहित कई जानी-मानी हस्तियों ने जजमेंट की। 18 जुलाई से 23 अगस्त तक 36 दिनों चली यह प्रतियोगिता बेहद कठिन और चुनौतीपूर्ण रही, जिसमें देशभर से 52 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

C-376-1-HIR1195-499736

यह प्रतियोगिता जयपुर, बैंगलोर इंदौर में होते हुए 23 अगस्त को जेड स्टूडियो में फिनाले सम्पन्न हुआ। श्रीतारा ने अपनी इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और मजबूत मनोबल के दम पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 52 प्रतिभागियों में से 41 प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर टाप-11 में स्थान बनाया और हरियाणा का नाम चमकाया।

श्रीतारा की इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों एवं करनालवासियों में खुशी की लहर है। परिवार ने उन्हें निरंतर प्यार, समर्थन और शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया है।