कृष्णलीला में छिपे हैं आध्यात्मिक रहस्य : त्रिपदा भारती
संवाद सहयोगी, घरौंडा दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से देवी मंदिर ग्राउंड में पांच दिवसीय
संवाद सहयोगी, घरौंडा
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से देवी मंदिर ग्राउंड में पांच दिवसीय श्रीकृष्ण कथा ज्ञान यज्ञ किया है। कथा के तीसरे दिन साध्वी त्रिपदा भारती ने भगवान की प्रकट और अप्रकट लीलाओं में छिपे हुए आध्यात्मिक रहस्यों को कथा प्रसंगों के माध्यम से उजागर किया।
साध्वी ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण के जीवन की दिव्य लीलाएं भी प्रत्येक मनुष्य के लिए अध्यात्म का मार्ग ही इंगित करती है। साध्वी ने बताया कि प्रभु श्रीकृष्ण गाय चराया करते थे। उन्होंने गोसंस्कृति ही दुनिया की श्रेष्ठ संस्कृति है, इसको सिद्ध किया, ¨कतु आज यदि हमसे यह पूछा जाए कि भारतवर्ष की सर्वश्रेष्ठ देसी गाय का क्या नाम है तो शायद ही आप बताने में सक्षम हो पाएंगे। यूं तो देसी गायों की सैकड़ों प्रजातियां हैं, पर अफसोस आज अधिकतर तो लुप्त हो चुकी हैं और कुछ लुप्त होने की कगार पर खड़ी हैं। आज विश्व के बहुत सारे देश हमारी ही भारतीय देसी गायों का दूध पी रहे हैं। इसलिए उनके संवर्द्धन और संरक्षण के लिए दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तहत कामधेनु मुहिम चलाई है।