देश को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया
गांव रायसन के जेएन विद्याव्रत शिक्षण संस्थान में साक्षी दिवांशी ने गीत ओर तन्नू व मन्नु ग्रुप ने कविता ओर मनशवी ने कविता सुनाकर महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला।
By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 08:31 AM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 08:31 AM (IST)
संवाद सूत्र, निगदू : गांव रायसन के जेएन विद्याव्रत शिक्षण संस्थान में साक्षी, दिवांशी ने गीत ओर तन्नू व मन्नु ग्रुप ने कविता ओर मनशवी ने कविता सुनाकर महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। तन्नू व प्रिस ने भाषण देकर महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने की अपील की। प्रधानाचार्य रोहताश राणा ने बच्चों को महात्मा गांधी की जयंती पर देश को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। उपप्रधानाचार्य अरविद चौधरी ने बताया कि बच्चों को महात्मा गांधी के विचार को अपने जीवन में अपनाने ओर देश को साफ-सुथरा बनाने का संदेश दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें