सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर ज्ञापन सौंपा
जागरण संवाददाता, करनाल : सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन कर ड
जागरण संवाददाता, करनाल : सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन कर डीसी को ज्ञापन सौंपा। सेक्टर-12 के फव्वारा पार्क में अलग-अलग विभागों के कर्मचारी इकट्ठा होकर डीसी ऑफिस पहुंचे। प्रदर्शनकारी सर्व कर्मचारी संघ और अपनी यूनियनों के बैनर लेकर हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सभी कर्मचारी डीसी ऑफिस पहुंचे। प्रदर्शन का नेतृत्व सर्वकर्मचारी संघ के जिला प्रधान ओमप्रकाश सिंहमार ने किया व संचालन जिला सचिव कृष्ण शर्मा ने किया। प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने राजबीर धीमान डीडीपीओ को मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के नाम ज्ञापन देकर मांग की। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में कर्मचारियों ने 30-31 अक्टूबर को हड़ताल की थी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और कुछ कर्मचारियों को गिरफ्तार भी किया गया। सरकार के इशारे पर डीसी /एसपी के निर्देश पर कर्मचारियों के साथ किए गए अमानवीय कृत्य के खिलाफ मंगलवार 13 नवंबर को सभी विभागों के कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किए हैं। जिला भिवानी के डीसी/एसपी की कार्यप्रणाली की आलोचना करते हुए कार्रवाई करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से सीटू के जिला सचिव जगपाल राणा, खेत मजदूर यूनियन के राज्य प्रधान कामरेड जगमाल ¨सह, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के राज्य उप महासचिव वाईपी यादव, सर्व कर्मचारी संघ के सतपाल सैनी, ओमप्रकाश माटा, अनिल सैनी, धर्मवीर जांगड़ा, अव्वल ¨सह, इंदर जीत ¨सह, बिजनेश राणा, मधु शर्मा, शिमला देवी, कमलेश,राकेश राणा, मलकियत ¨सह, रोशन गुप्ता, सुरेश पाल, ऋषी पाल, पालकृष्ण सैनी और मुकेश जांगड़ा मौजूद थे।