स्के¨टग : अंडर 11 में लड़कों के वर्ग में आंजनेय और नमन का स्वर्ण
जिला शिक्षा विभाग की ओर से कान्वेंट स्कूल में जिला स्तरीय स्के¨टग प्रतियोगिता कराई जा रही है। कान्वेंट स्कूल के स्पोर्ट्स इंचार्ज रमेश चंद व स्के¨टग कोच संजय गोयल ने कहा कि प्रतियोगिता में विभिन्न गांवों व स्कूलों से 196 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए करनाल टीम का चयन किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, करनाल : जिला शिक्षा विभाग की ओर से कान्वेंट स्कूल में जिला स्तरीय स्के¨टग प्रतियोगिता कराई जा रही है। कान्वेंट स्कूल के स्पोर्ट्स इंचार्ज रमेश चंद व स्के¨टग कोच संजय गोयल ने कहा कि प्रतियोगिता में विभिन्न गांवों व स्कूलों से 196 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए करनाल टीम का चयन किया जाएगा।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे। रोड रेस इनलाइन रोड अंडर-11 आयु वर्ग में लड़कों में आंजनेय मित्तल और नमन हुडा ने स्वर्ण तथा प्रगुण ने रजत पदक जीता। लड़कियों में भव्या ने स्वर्ण, परिकांक्षा ने रजत तथा आरजू ने कांस्य पदक जीता। अंडर-14 आयु वर्ग में लड़कों में युवराज ने गोल्ड, देवांश ने सिल्वर तथा दक्ष ने ब्रांज जबकि लड़कियों में तन्नु ने गोल्ड, सिमरन ने सिल्वर तथा प्रिशा ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया।
अंडर-17 आयु वर्ग में लड़कों में माहीन ने स्वर्ण, राहुल ने रजत तथा गौरव ने कांस्य तथा लड़कियों में योग्या ने गोल्ड व प्रिया ने सिल्वर पदक पर कब्जा जमाया।
अंडर-19 आयु वर्ग में लड़कों में रोनाल्ड ने गोल्ड और नरेंद्र ने सिल्वर मेडल जीता। लड़कियों में आकांक्षा ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसी प्रकार क्वार्ड रोड अंडर-11 आयु वर्ग में लड़कों में दिव्यम ने स्वर्ण, वंश गुप्ता ने रजत तथा यश ने कांस्य और लड़कियों में तन्वी ने गोल्ड, ऋषिका रॉय ने सिल्वर और वंशिका ने ब्रांज मेडल पर कब्जा जमाया।
अंडर-14 आयु वर्ग में लड़कों में नमन ने गोल्ड, दिव्यांश ने सिल्वर और अर्नव ने ब्रांज जबकि लड़कियों में दिशा ने स्वर्ण, वंशिका ने रजत और अर्शदीप ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-17 आयु वर्ग में लड़कों में दक्ष ने गोल्ड, नमन ने सिल्वर व शिखर राज ने कांस्य पदक जीता।