Move to Jagran APP

श्याम सिंह नरवाल ने जीता गोल्ड, बढ़ाया करनाल का मान

64 साल की उम्र में करनाल के नरुखेड़ी गांव के रहने वाले श्याम सिंह नरवाल ने पंचकूला में आयोजित आल इंडिया मास्टर्स एथलीट चैपियनशिप प्रतियोगिता में शॉटपुट स्पर्धा के तहत गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 08:50 AM (IST)Updated: Sun, 16 Feb 2020 08:50 AM (IST)
श्याम सिंह नरवाल ने जीता गोल्ड, बढ़ाया करनाल का मान
श्याम सिंह नरवाल ने जीता गोल्ड, बढ़ाया करनाल का मान

जागरण संवाददाता, करनाल : 64 साल की उम्र में करनाल के नरुखेड़ी गांव के रहने वाले श्याम सिंह नरवाल ने पंचकूला में आयोजित आल इंडिया मास्टर्स एथलीट चैपियनशिप प्रतियोगिता में शॉटपुट स्पर्धा के तहत गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसी के साथ उन्होंने जापान में 2021 में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालिफाई कर लिया।

loksabha election banner

नरवाल ने बताया कि हाल में पंचकूला में हुई प्रतियोगिता में 24 राज्यों के खिलाडि़यों ने भाग लिया। 60 वर्ष की आयु में शॉटपुट में 71 प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। उन्होंने 71 खिलाडि़यों को पछाड़ते हुए गोल्ड जीता। नरवाल देश-विदेश में हुई प्रतियोगिताओं में पांच स्वर्ण व रजत पदक जीत चुके हैं। इससे पहले विदिशा मध्य प्रदेश में हुई ऑल इंडिया मास्टर्स एथलीट प्रतियोगिता में भी उन्होंने गोल्ड जीता था। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से लेकर बांग्लादेश और मलेशिया में हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उन्होंने पदक जीते। अब 2021 में जापान में होने वाली प्रतियोगिता के लिए भी वह क्वालिफाई हो गए हैं।

रोज पांच घंटे मेहनत

आर्मी में रहे श्याम सिंह 64 वर्ष की आयु में भी हर दिन पांच घंटे कड़ा परिश्रम करते हैं। दो घंटे जिम जाते हैं। पूर्ण शाकाहारी हैं। दिन में केवल दो किलो दूध और सुबह सौ ग्राम भीगा चना खाते हैं। सब्जियां, फ्रूट अधिक लेते हैं। कर्ण स्टेडियम में हर दिन अभ्यास करते हैं। 22 उभरते खिलाडिय़ों को मार्गदर्शन भी दे रहे हैं।

ओलंपिक में गोल्ड जीतना लक्ष्य

श्याम सिंह कहते हैं कि उनका सपना देश के लिए ओलंपिक में गोल्ड जीतना है। इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसमें उन्हें परिवार का पूरा साथ मिल रहा है। उन्होंने उभरते हुए खिलाड़ियों को संदेश दिया है कि लक्ष्य पाने में उम्र कोई बाधा नहीं है, बस कड़ी मेहनत करते रहें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.