यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कालोनी में अवैध निर्माण रुकवाया, कारण बताओ नोटिस जारी
जीटी रोड स्थित डिफेंस रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट आर्गेनाइ•ोशन (डीआरडीओ) काम्पलेक्स के पीछे अवैध कालोनी में चल रहे अवैध निर्माण को डीआरडीओ अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन के साथ रुकवा दिया।

संवाद सहयोगी, घरौंडा : जीटी रोड स्थित डिफेंस रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट आर्गेनाइ•ोशन (डीआरडीओ) काम्पलेक्स के पीछे अवैध कालोनी में चल रहे अवैध निर्माण को डीआरडीओ अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन के साथ रुकवा दिया।
अधिकारियों की मानें तो सुरक्षा की ²ष्टि से डीआरडीओ कांम्पलेक्स के 100 मीटर की परिधि में कोई भी निर्माण नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही नगरपालिका ने भी निर्माणकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए है। साथ ही अवैध निर्माण कर्ताओं के खिलाफ पुलिस को भी लिखा है, ताकि कोई दोबारा निर्माण कार्य शुरू ना करें।
नई अनाज मंडी के ठीक सामने डीआरडीओ का कांम्पलेक्स स्थापित किया गया है। डीआरडीओ को कांम्पलेक्स के पीछे कालोनियों में निर्माण कार्य की सूचना मिली। जिसके बाद डीआरडीओ अधिकारी हरिओम, नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा व अन्य दलबल के साथ मानसरोवर कालोनी पहुंचे। नगरपालिका अधिकारियों के मुताबिक, मानसरोवर एक अवैध कालोनी है। जहां पर पांच स्थानों पर निर्माण कार्य चला हुआ था। डीआरडीओ काम्पलेक्स की दीवारों के नजदीक होने के कारण इन अवैध निर्माणों को तुरंत प्रभाव से रूकवा दिया गया।
नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि जो लोग निर्माण कार्य कर रहे थे, उनको कारण बताओ नोटिस भी जारी कर दिया है। जिसका जवाब उनको एक सप्ताह के अंदर देना है। सचिव के मुताबिक, अभी सिर्फ निर्माण ही रुकवाए हैं। निर्माण ध्वस्त किया जाएगा या नहीं, इसके बारे में आगामी दिनों में फैसला लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि डीआरडीओ अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा के मद्देनजर काम्पलेक्स के 100 मीटर के दायरे में कोई निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता। निर्माण कार्य दोबारा ना हो, इसके लिए पुलिस को लिखा गया है।
