शिवरात्रि के उपलक्ष्य में शोभायात्रा, प्रभु महिमा का गुणगान
गीता कॉलोनी स्थित ब्रह्मकुमारी प्रजापति ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से शिवरात्रि के उपलक्ष्य में बहन सुदेश कुमारी के नेतृत्व में शिव शोभायात्रा निकाली गई। आश्रम से होकर शहर के मुख्य बाजार से होती हुई वापस आश्रम में पहुंची।
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 08:05 AM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 08:05 AM (IST)
संवाद सहयोगी, तरावड़ी : गीता कॉलोनी स्थित ब्रह्मकुमारी प्रजापति ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से शिवरात्रि के उपलक्ष्य में बहन सुदेश कुमारी के नेतृत्व में शिव शोभायात्रा निकाली गई। आश्रम से होकर शहर के मुख्य बाजार से होती हुई वापस आश्रम में पहुंची। इंदु बहन, रीना बहन, राज बहन, सुमन बहन, बबली बहन, जयपाल, विजेन्द्र कुमार, वीरेंद्र बंसल, जसविद्र कुमार, जयकुमार के अलावा शहर के लोगों ने शिव शोभा यात्रा में हिस्सा लिया। बहन सुदेश कुमारी ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को शिवरात्रि का संदेश देना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें