शबद कीर्तन से संगत को किया निहाल
बैसाखी संक्रात व खालसा पंथ की सर्जना दिवस पर्व के उपलक्ष्य में रेलवे रोड स्थित श्री गुरुद्वारा सिंह सभा में धूमधाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
फोटो 30
संवाद सूत्र, नीलोखेड़ी : बैसाखी, संक्रात व खालसा पंथ की सर्जना दिवस पर्व के उपलक्ष्य में रेलवे रोड स्थित श्री गुरुद्वारा सिंह सभा में धूमधाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अमरजीत सिंह खालसा दाडी जत्था, भाई हरबंस सिंह हजुरी जत्था व स्त्री सत्संग सभा ने शबद कीर्तन द्वारा श्रद्धालुओं को निहाल कर दिया। प्रधान बलबीर सिंह मरवाह ने कहा कि गुरु गोबिद सिंह ने 1699 में आज के दिन खालसा पंथ की सर्जना कर के सदियों तक गुलाम रही कौम को आजादी का रास्ता दिखाया था। इसी दिन अमृतपान करवाकर हर सिख को नाम के आगे सिंह लिखना अनिवार्य कर दिया था। कार्यक्रम के बाद अटूट लंगर का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रधान बलबीर सिंह मरवाह, कोषाध्यक्ष राजवंत सिंह जब्बल, सचिव जसविद्र सिंह, सुखविद्र सिंह चटठा, बलविद्र सिंह फौजी, हरपिन्द्र सिंह सगगू, जसविद्र सिंह, उपप्रधान सुरेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, बलदेव सिंह, गुरदीप सिंह, हरदीप सिंह विर्क, मोहनपाल सिंह, कंवलजीत सिंह मौजूद थे।