एनडीआरआइ में स्कूली छात्रों ने तकनीक को जाना
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ी बीरबल के मैजिक साइंस क्लब के छात्रों ने एनडीआरआइ का भ्रमण किया। प्राध्यापिका ज्योति प्राध्यापक विनोद संदीप के नेतृत्व में छात्रों ने दुग्ध उत्पादों और विभिन्न अनुसंधानों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
संवाद सूत्र, गढ़ीबीरबल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ी बीरबल के मैजिक साइंस क्लब के छात्रों ने एनडीआरआइ का भ्रमण किया। प्राध्यापिका ज्योति, प्राध्यापक विनोद, संदीप के नेतृत्व में छात्रों ने दुग्ध उत्पादों और विभिन्न अनुसंधानों के बारे में जानकारी प्राप्त की। एनडीआरआइ के वैज्ञानिकों और उनकी टीम ने विभिन्न अनुसंधान कोर्सो और योजनाओं की जानकारी दी। सर्वप्रथम छात्रों को पनीर, दही, घी, रसगुल्ला, बर्फी को तैयार करने की वैज्ञानिक विधि के बारे में बताया गया। दुधारू पशुओं के रखरखाव और पौधों के बारे में जानकारी दी गई।
विद्यालय के हर्ष, शिखा, कोमल, आंशिक, ज्योति, सुदेश, लीजा, कविता, अंजू, शीतल सहित सभी छात्रों और स्टाफ सदस्य बबीता, देव कश्यप ने टीम द्वारा दी गई जानकारी को अच्छे से समझा।