सपना चौधरी के ठुमकों के बाद फाय¨रग से अफरा-तफरी
जागरण संवाददाता, करनाल सेक्टर 32 में द ग्रेट खली की ओर से आयोजित इंटरनेशनल फाइट में
जागरण संवाददाता, करनाल
सेक्टर 32 में द ग्रेट खली की ओर से आयोजित इंटरनेशनल फाइट में देरशाम फाय¨रग होने की सूचना से प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। सपना चौधरी जैसे ही शो समाप्त करके जाने लगी तो भीड़ ने उन्हें घेर लिया। खली के समझाने के बाद भी भीड़ पीछे नहीं हटी तो सपना के भाई कर्ण ने हवाई फाय¨रग कर दी। हालांकि फाय¨रग होने की पुष्टि पुलिस ने नहीं की जा रही है। पुलिस का कहना है कि उनकी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं है। दूसरी ओर हवाई फाय¨रग होते ही आयोजन स्थल पर सनसनी फैल गई। सपना चौधरी को निजी सुरक्षाकर्मियों ने अपने घेरे में ले लिया और उन्हें सकुशल यहां से निकाला।
शुक्रवार को सेक्टर 32 में होटल नूरमहल के पास द ग्रेट खली की ओर से आयोजित इस फाइट में भाग लेने के लिए देसी और विदेशी रेसलर के साथ ही अभिनेत्री राखी सांवत और सपना चौधरी भी पहुंची थी। शाम के समय पहलवानों ने ¨रग में दो-दो हाथ किए तो दर्शकों ने उनका मनोबल बढ़ाया। इसी बीच में राखी सावंत और सपना चौधरी ने ¨हदी व हरियाणवी गीतों पर नृत्य कर दर्शकों का खूब मनोरंजन भी किया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सपना चौधरी को जाते समय भीड़ ने चारों ओर से घेर लिया। सपना को लोगों से घिरा देखकर बीच में द ग्रेट खली भी आए। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया। बावजूद इसके लोग पीछे नहीं हटे। इसके बाद स्थिति बिगड़ती देखकर सपना के भाई कर्ण ने हवाई फाय¨रग कर दिया। इस बात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। लेकिन इस बारे में पुलिस पुष्टि नहीं कर रही है। चरमरा गई व्यवस्था
कार्यक्रम में वक्त आगे बढ़ने के साथ साथ लोगों की भीड़ बढ़ने से व्यवस्था चरमराने लगी। दर्शकों ने आरोप लगाया कि महंगी टिकट खरीदने के बाद भी वह आयोजन का पूरा लुत्फ नहीं उठा सके, क्योंकि आयोजकों ने व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया। बिना टिकट के घुसे युवाओं ने व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया और वह आगे की ओर घुस गए। इससे वह कार्यक्रम को सही तरीके से देख भी नहीं पाए। वर्जन
एसएचओ सदर मनोज कुमार ने कहा कि वह कार्यक्रम में गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने से कुछ देर पहले ही वहां से निकले, लेकिन फाय¨रग होने की घटना उनकी जानकारी में नहीं है।