संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता अभियान
स्वछ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन करनाल द्वारा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय उच विद्यालय प्रेम नगर में पौधारोपण और स्वछता अभियान चलाया गया।
जागरण संवाददाता, करनाल : स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन करनाल द्वारा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय उच्च विद्यालय प्रेम नगर में पौधारोपण और स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें मिशन के लगभग 600 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस अवसर पर मेयर रेणुबाला गुप्ता ने अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने जहां मिशन की भूरि-भूरि प्रशंसा की, वहीं सतगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज द्वारा विश्व की दिए गए योगदान का भी जिक्र किया और बताया कि किस प्रकार मिशन देश की प्रगति में अपना अमूल्य योगदान दे रहा है। जोनल इंचार्ज महात्मा सतीश हंस ने बताया कि निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में फाउंडेशन द्वारा 2003 से स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस वर्ष पूरे भारत वर्ष में 1266 अस्पताल के भवनों, शौचालयों, जल निकासी और पार्कों की स्वच्छता की गई। 2010 से विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के तहत ऐतिहासिक स्मारकों, समुद्री तटों और नदियों के किनारे, अस्पतालों, सार्वजनिक स्थानों और विशेष रूप से प्रमुख रेलवे स्टेशनों को साफ-सुथरा बनाने के लिए 6-7 वर्षों तक लगातार स्वच्छता अभियान चलाए गया। इन प्रयासों को जन-साधारण और भारत सरकार द्वारा बहुत सराहा गया है। 1986 से रक्तदान शिविरों का आयोजन करके लगभग अभी तक 11 लाख यूनिट रक्तदान किया जा चुका है, जो विश्व रिकार्ड है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद भगवान दास अघी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।