ऑल इडिया नेशनल क्रॉस कंट्री में संजू ने जीता सिल्वर
संजू चहल ने ऑल इंडिया नेशनल क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम में रहते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। हरियाणा की टीम दूसरे स्थान पर रही। गांव रायपुर जाटान की बेटी ने बताया कि वह ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश के लिए सोना लाना चाहती है
जागरण संवाददाता, करनाल : संजू चहल ने ऑल इंडिया नेशनल क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम में रहते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। हरियाणा की टीम दूसरे स्थान पर रही। गांव रायपुर जाटान की बेटी ने बताया कि वह ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश के लिए सोना लाना चाहती हैं। करनाल पहुंचने पर जाट महासभा सहित ग्रामीणों ने संजू का स्वागत किया। उड़नपरी पीटी ऊषा को आदर्श मानने वाली संजू ने बताया कि दस किलोमीटर की क्रॉस कंट्री के साथ-साथ उसने अन्य वर्ग में कड़ी मेहनत की हैं। उसने स्टेट में गोल्ड मेडल लिया था। नेशनल में उसका पहला सिल्वर मेडल है। 54 वीं नेशनल क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता तेलंगाना के वारंगल में हुई थी। हरियाणा की तरफ से 32 बच्चे प्रतियोगिता कि लिए गए थे। सरपंच सुरेंद्र सिंह काजल ने बताया कि उनका गांव इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी के साथ है। इस अवसर पर उप प्रधान सुभाष नरवाल, बलवान सिंह ढल, बीरेंद्र जून, रणजीत मान, राम कुमार मौजूद थे।