पांच साल बाद मिलता है मतदान का अवसर : संगीता
निर्मल समाज वेलफेयर सोसायटी की सदस्य संगीता शमर ने कहा कि भारतीय लोकतांत्रिक प्रणाली विश्व में मजबूत है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Apr 2019 11:36 AM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2019 06:40 AM (IST)
जासं, करनाल : निर्मल समाज वेलफेयर सोसायटी की सदस्य संगीता शमर ने कहा कि भारतीय लोकतांत्रिक प्रणाली विश्व में मजबूत है। नागरिकों को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार है। यह अवसर हर पांच साल बाद मिलता है। लोकतंत्र के इस महायज्ञ में हर मतदाता को अपने मत का इस्तेमाल कर पूर्ण जनमत से सरकार बनानी चाहिए। जो लोग मतदान नहीं करते उनकी वजह से सही जनादेश नहीं आ पाता। क्योंकि इसमें उनकी राय पेश नहीं होती। नागरिकों को अपने इस कर्तव्य को निभाना चाहिए। मत का अधिकार सबको मिला हुआ है। इसलिए अपने राष्ट्र एवं लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान अवश्य करें। लोकसभा चुनाव आने वाले हैं। देश की सबसे बड़ी संसद में अपने पसंद के जनप्रतिनिधि को चुनकर भेजें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें