पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कराए विकास कार्य : संधू
नई अनाज मंडी स्थित पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पवन गुप्ता की दुकान पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सचिव रघुबीर संधू ने कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा के समिति का चेयरमैन बनने पर पार्टी को मजबूती मिलेगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य करवाए है। जिससे प्रदेश की जनता उन्हें दोबारा फिर से मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। समन्वय समिति का गठन हो चुका है। हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा में लोकसभा का चुनाव लड़ा जाएगा। जल्द ही कांग्रेस दस की दस सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी।
संवाद सहयोगी, घरौंडा : नई अनाज मंडी स्थित पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पवन गुप्ता की दुकान पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सचिव रघुबीर संधू ने कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा के समिति का चेयरमैन बनने पर पार्टी को मजबूती मिलेगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य करवाए है। जिससे प्रदेश की जनता उन्हें दोबारा फिर से मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। समन्वय समिति का गठन हो चुका है। हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा में लोकसभा का चुनाव लड़ा जाएगा। जल्द ही कांग्रेस दस की दस सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी।
इस मौके पर नैनपाल राणा, जोगिद्र राणा, सुभाष चोपड़ा, रामचंद्र राणा, बलिद्र संधू, सुभाष संधू मौजूद थे।