साध-संगत ने पौधरोपण कर मनाया गुरु का जन्मदिन
नाम चर्चा घर में ब्लाक भंगीदास बजरंग इंसा व 45 मैंबर राजेश इंसा की अध्यक्षता में गुरमीत राम रहीम के जन्मदिवस पर पौधरोपण किया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Aug 2018 11:14 PM (IST)Updated: Tue, 14 Aug 2018 11:14 PM (IST)
संवाद सूत्र, नि¨सग : नाम चर्चा घर में ब्लाक भंगीदास बजरंग इंसा व 45 मैंबर राजेश इंसा की अध्यक्षता में गुरमीत राम रहीम के जन्मदिवस पर पौधरोपण किया गया। बाद में उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों के डेरा अनुयायियों को 300 पौधे वितरित किए। ताकि पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके। राजेश ने बताया कि उनकी ओर से गुरु के जन्मदिवस पर हर वर्ष पौधरोपण किया जाता हैं। साध-संगत के द्वारा प्रतिवर्ष सैकड़ों पौधे रोपित कर उनकी देखभाल की जाती हैं। इस मौके पर रामचंद्र इंसा, राकेश इंसा, गुरमुख इंसा, सुभाष इंसा, गुरदयाल इंसा व विनोद इंसा मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें