सागर मदान बने एंटी करप्शन इंडिया के स्टेट डायरेक्टर
एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की बैठक राष्ट्रीय कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने टीम का विस्तार करते हुए करनाल के युवा समाजसेवी सागर मदान को एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया का स्टेट डायरेक्टर हरियाणा नियुक्त किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने नवनियुक्त पदाधिकारी सागर मदान को नियुक्ति पत्र सौंपकर पद की गरिमा में रहकर भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई। वहीं सागर मदान ने कहा कि वह पद की गरिमा में रहकर भ्रष्टाचार उन्मूलन मुहिम के लिए कार्य करेंगे एवं प्रदेश स्तर पर अपनी टीम तैयार करेंगे।
जासं, करनाल : एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की बैठक राष्ट्रीय कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने टीम का विस्तार करते हुए करनाल के युवा समाजसेवी सागर मदान को एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया का स्टेट डायरेक्टर हरियाणा नियुक्त किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने नवनियुक्त पदाधिकारी सागर मदान को नियुक्ति पत्र सौंपकर पद की गरिमा में रहकर भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई। वहीं सागर मदान ने कहा कि वह पद की गरिमा में रहकर भ्रष्टाचार उन्मूलन मुहिम के लिए कार्य करेंगे एवं प्रदेश स्तर पर अपनी टीम तैयार करेंगे।
इस मौके पर मुख्य रूप से रिटायर्ड इनकम टैक्स अधिकारी एसआर पाहवा, गजेंद्र सिंह, विजय काम्बोज, विभा नारंग मौजूद रहे।