टूटी सड़कों से ग्रामीण परेशान
संवाद सूत्र, गढ़ीबीरबल गांव गढ़पुर से गढ़ी बीरबल की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह टूट चु
संवाद सूत्र, गढ़ीबीरबल
गांव गढ़पुर से गढ़ी बीरबल की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। इसके चलते लोगों को इस सड़क पर आने-जाने में काफी परेशान होना पड़ता है। आलम यह है कि सड़क पर दो-दो फुट के गड्ढे पड़े हैं। इनमें गिरकर दोपहिया वाहनों की दुर्गति हो रही है। ऐसे में कई बार लोग गड्ढे में गिरकर चोटिल तक हो जाते हैं। इस सड़क से आसपास के गांव के लोग जो कि यमुना नदी के पार की जमीन पर खेती करते है वे भी इसी सड़क से आते-जाते हैं। रमेश, वीरभान, शहजाद, रणबीर, गुरनाम और फुरकान ग्रामीणों का कहना है कि वे लोग अकसर अपनी फसल को भी इसी सड़क से लाते है। सड़क टूटी होने के कारण उन्हें भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत गांव गढ़पुर के ग्रामीणों को उठानी पड़ती है। ग्रामीणों के अनुसार कई बार किसी बीमार व्यक्ति यह गर्भवती महिला को इलाज के लिए गांव से बाहर ले जाना होता है तो इस टूटी हुई सड़क पर बने गड्ढों में से होकर मरीजों को ले जाते हुए उनकी जान पर बन आती है। ऐसे में इस टूटी सड़क पर कोई हादसा हो सकता है। यमुना घाट होने के कारण यमुना पार कर उत्तर प्रदेश को जाने वाले लोग भी इसी सड़क से आते-जाते हैं। इसलिए यह एक व्यस्त मार्ग है। लोगों की मांग है कि टूटी हुई सड़क की तरफ प्रशासन ध्यान दें और जल्द से जल्द इसे ठीक करवाएं।