नाला बंद होने से ग्रामीण नाराज, किया प्रदर्शन
गढ़ीबीरबल में ननदी मोड़ से लेकर शेरगढ़ मोड़ तक नाला अवरुद्ध होने
संवाद सूत्र, गढ़ीबीरबल : गढ़ीबीरबल में ननदी मोड़ से लेकर शेरगढ़ मोड़ तक नाला अवरुद्ध होने से सड़क पर गंदा पानी जमा हो गया है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान न होने पर ग्रामीणों ने नारेबाजी कर रोष जताया।
अजमेर ¨सह पूर्व पंच, सुरेश पाल, हरि¨सह फौजी, बलवंत ¨सह, अमित कुमार, पालाराम प्रजापत, शेर¨सह प्रजापत, महेंद्र, रमेश आदि ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें बहुत ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं। लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। कई बार सरपंच को समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन वह कोई ध्यान नहीं दे रहा। राजरानी, कवर देवी, निर्मला देवी, बाला देवी, उर्मिला देवी आदि महिलाओं ने बताया कि इस गंदे पानी के कारण उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी होती है। सुबह उठकर उन्हें इसी रास्ते से पशुओं को चारा आदि डालने जाना पड़ता है। कई बार वे इस पानी में फिसलकर गिर चुकी हैं। इससे उठने वाली दुर्गध ने जीना मुहाल कर दिया है।
खंड पंचायत अधिकारी राजेश से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसी कोई समस्या गढ़ीबीरबल गांव में है तो सरपंच को बोलकर इसका समाधान करवा दिया जाएगा।